Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 13 Aug 2021 12:35 pm IST


कार्यबहिष्कार में डटी आशाओं ने तहसील में किया धरना प्रदर्शन


अल्मोड़ा। बीते 11 दिनों से कार्यबहिष्कार में डटी आशाओं ने गुरुवार को विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की है। आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। विभिन्न केंद्रों के आशा वर्करों ने तहसील में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वर्करों ने सरकार पर अनदेखी पर भारी नाराजगी जतायी। हड़ताल के चलते आशाओं द्वारा स्वास्थ विभाग से सबंधित किये जाने वाले विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उधर स्याल्दे में भी हड़ताल व धरना जारी है। धरने में राधा, रेनू, दीपा, बबीता, राजूली, हेमा, जीवंती, चंपा, माधवी, निर्मला, कमला, अनीता, सरस्वती, तारा, लक्ष्मी, गीता, मंजू, रीतू, शीला आदि मौजूद रहे।