Read in App


• Sun, 3 Jan 2021 5:45 pm IST


मोटरसाइकिल की टक्कर से मजदूर की मौत


देहरादून। पुलिस कन्ट्रोल रूम से नेहरू कॉलोनी थाने को सूचना मिली किकल एक व्यक्ति को शास्त्री नगर रिस्पना के पास किसी अज्ञात मोटरसाइकिल द्वारा टक्कर मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 के माध्यम से उक्त घायल को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया,  जहां  चिकित्सकों ने घायल को इंद्रेश अस्पताल रेफर किया गया।  यहां उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उपरोक्त दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था।  पुलिस द्वारा पंचायत नामा व पोस्टपार्टम की कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में जांच जारी है। मृतक की पहचान वीरेंद्र पुत्र कुंदन लाल निवासी भोजपुर थाना रानीपोखरी के रूप में हुई।