Read in App


• Fri, 14 Jun 2024 5:57 pm IST


पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता


चम्पावत, कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय और पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। यहां हुई बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम जनता से जुड़े मुद्दे घर-घर पहुंचाने को कहा।
शुक्रवार को पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय और पंचायत चुनावों को संजीदगी से लेने को कहा। उन्होंने कहा कि पंचायतों के चुनाव पार्टी के निशान पर लड़े जाएंगे। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए कार्य करने को कहा। महंगाई और गांवों की बुनियादी समस्याओं को घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। महामंत्री निर्मल तड़ागी के संचालन में हुई बैठक में प्रदेश प्रवक्ता महेश ढेक, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, उमेश खर्कवाल, बालादत्त थ्वाल, मुरलीधर जोशी, सौरभ साह, विवेकानंद जोशी, चतुर सिंह मेहता, कमल सिंह भंडारी, रमेश चंद्र जोशी, कमल बिष्ट, केदार सामंत, मुकेश राम आदि मौजूद रहे