Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 23 Apr 2023 2:30 pm IST

मनोरंजन

अर्पिता-आयुष की ईद की पार्टी में एमएस धोनी की वाइफ और बेटी जीवा ने लगाया चार चांद, वायरल हुआ वीडियो


बीते दिन देशभर में ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। वहीं  बी टाउन की गलियों में भी ईद का जश्न देखने को मिला। कई बॉलीवुड सितारों ने ईद की पार्टी का आयोजन किया। इसी कड़ी में सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी ईद की पार्टी रखी जिसमें सिनेमा जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की। अर्पिता की पार्टी में खेल जगत की भी कई नामी हस्तियां भीं पहुंची थी।
इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा भी शामिल थे। अब इस पार्टी से साक्षी धोनी और उनकी बेटी के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। पार्टी में साक्षी ने क्रीम कलर का लहंगा  पहना था और ओपन हेयर व मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। वायरल वीडियो देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। पार्टी में जीवा भी मां से मैचिंग करती हुई क्यूट ड्रेस में नजर आई।