Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Dec 2021 2:00 pm IST


वन्य जीवों के संरक्षण पर आधारित कार्यशाला का आयोजन


चम्पावत: राउमावि उचौलीगोठ में वन्य जीवों के संरक्षण पर आधारित एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारीय वन्य जीव संस्थान देहरादून से आए विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। बुधवार को विद्यालय में हुए कार्यक्रम में भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के वैज्ञानिक डॉ. नवीन चन्द्र जोशी ने वन्य जीव और मानव संघर्ष के कारण बताए। उन्होंने फसलों से वन्य जीवों को दूर रखने के उपाय बताए। ज्यूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन के कंट्री मैनेजर डॉ. हरीश गुलेरिया ने छात्रों से वन्यजीवों से संबंधित विविध चर्चा की।