Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 23 Aug 2022 11:30 am IST

अपराध

देश की राजधानी में फिर रौंदी गई इंसानियत, टनकपुर की महिला से दिल्ली में दुष्कर्म


चंपावत ( टनकपुर ) : एक महिला से दिल्ली में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है। शिकायत पर टनकपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि पालम कॉलोनी दिल्ली निवासी रविंद्र कुमार यादव ने डरा धमकाकर उसका शारीरिक शोषण किया। मुंह खोलने पर बच्चे और पति को जान से मारने की धमकी दी गई। टनकपुर पुलिस ने आरोपी दिल्ली निवासी देवेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि इस मुकदमे को दिल्ली के संबंधित थाने को भेज दिया गया है।