Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 27 Apr 2022 1:21 pm IST


पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट


चंपावत: मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी गिरावट आई है। करीब एक हजार श्रद्धालुओं ने ही माता के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की आमद में कमी का कारण गर्मी के साथ ही घरेलू कामकाज बताया जा रहा है। बीते दस दिनों से पूर्णागिरि में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी गिरावट आई है। मंदिर समिति के पुजारी मोहन पांडेय, भैरव पांडेय, शंकर तिवारी, दुर्गादत्त तिवारी आदि ने बताया कि व्यापार में गिरावट आ गई है। वीकेंड पर श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।