Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Jun 2022 12:30 am IST

मनोरंजन

शान ने मीका सिंह को महंगी कारों में नहीं बल्कि ऑटो में सफर करने की दी थी सलाह, जानें क्यों?


बॉलीवुड गायक मीका सिंह और शान अच्छे दोस्त हैं और दशकों से म्यूजिक इंडस्ट्री में एक साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मीका सिंह ने एक वाक्या याद किया, जब शान ने उन्हें महंगी कारों में नहीं बल्कि ऑटो से यात्रा करने की सलाह दी थी।

इंटरव्यू में मीका सिंह ने कहा, 'जब मैं आया तो शान ने मुझसे कहा, बड़ी कारों में मत आना क्योंकि यहां काम नहीं मिलता। तुम बस ऑटो में आओ तभी लोग तुम्हें काम देंगे।" उन्होंने आगे कहा कि इससे उन्हें समझ में आया कि शायद "मुझे चीजों को बदलने की जरूरत है"।

मीका ने कहा, आज, आप कोई भी रियलिटी शो चुनें। आपको वहां एक सिंगर नजर आएगा, भले ही वो सिंगर डांसिंग नहीं समझता लेकिन वह डांसिंग शो को जज कर रहा है। क्यों? क्योंकि वह लोकप्रिय है। फिर वह कॉमेडी शो में भी नजर आएंगे।"

उन्होंने कहा, 'आज हर पंजाबी गायक को मौका मिल रहा है और मैं खुश हूं। मैंने सपना देखा कि गायकों को न केवल सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार दिया जाना चाहिए बल्कि उन्हें पूरा सम्मान भी दिया जाना चाहिए।" मीका सिंह ने अपना सपना मनी मनी, प्यार के साइड इफेक्ट्स, जब वी मेट, ओए लकी लकी ओए जैसी कई फिल्मों में कई चार्टबस्टर गाने गाए हैं।