Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 22 Aug 2022 3:17 pm IST


मलबे में दबी बुजुर्ग महिला की तलाश जारी


पौड़ी : तहसील कीर्तिनगर के गोदी कोठार गांव में मलबे में दबी बुजुर्ग महिला का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। राहत दल मलबे मेें महिला की तलाश में जुटा हुआ है। इधर, क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने पैदल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावितों का हालचाल पूछने के साथ ही नुकसान का जायजा लिया।20 अगस्त की सुबह गोदी गांव में एक आवासीय मकान के पीछे लगी पहाड़ी से भूस्खलन हुआ जो मकान के ऊपर गिर गया और एक बुजुर्ग महिला बचनी देवी (80) भी मलबे में दब गई। दो परिवारों के सात लोगों ने भागकर जान बचाई। यहां भूस्खलन से तीन मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। सभी प्रभावितों को अन्यत्र शिफ्ट किया गया है।