Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 12 Jun 2022 12:00 am IST

नेशनल

फिर आंख उठा रहा है चीन, पूर्वी लद्दाख सीमा पर अपने 25 लड़ाकू विमान किए तैनात


चीन ने पूर्वी लद्दाख सीमा पर अपने 25 लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं। इतना ही नहीं चीन नए सैन्य बेस बनाने में भी जुटा हुआ है। दरअसल चीन की वायु सेना ने पूर्वी लद्दाख के पास अपने होतान वायुसेना बेस पर दो दर्जन से ज्यादा लड़ाकू विमान तैनात कर रखे हैं। 

जाहिर है कि, एक वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य जनरल के भारतीय सीमा पर चीनी निर्माण को खतरे की घंटी करार दिया था। इसी बीच चीन के एक बेस पर 25 विमान तैनात होने से भारत की चिंता बढ़ गयी है। इन 25 विमानों में जे-11 और जे-20 विमान भी शामिल हैं। पहले चीन यहां मिग-21 श्रेणी के विमान तैनात रखता था। लेकिन अब इन्हें ज्यादा आधुनिक विमानों से बदल दिया गया है और इनकी संख्या भी बढ़ा दी गई है। 

चीनी सेना भारतीय क्षेत्र के निकट और नए सैन्य बेस भी बनाने में जुटी है, जिससे उन्हें कम ऊंचाई से भी हमलों को अंजाम देने में मदद मिलेगी। हालांकि, भारतीय एजेंसियां सीमा पर चीनी सेना की हर हरकत बनाए हुए हैं। होतान के अलावा चीनी वायुसेना के गर गुंसा, कासघर, होपिंग, डकोंका दजोंग, लिंझी और पनगट एयरबेसों पर भी भारत की नजर है। चीन ने इन बेसों को हाल के दिनों में अपग्रेड किया है।