Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 28 Mar 2022 7:00 am IST


अब रैंप पर दिखा AAP नेता राघव चड्ढा का जलवा


आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा अपने व्यक्तित्व को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनके आकर्षक व्यक्तित्व को देखते हुए ही कई बार उनके ट्विटर हैंडल पर कई लड़कियां उनको शादी तक के लिए प्रपोज कर चुकी हैं। उनके खूबसूरत व्यक्तित्व की लड़कियां दीवानी है। एक मंझे हुए नेता के साथ-साथ राघव एक अच्छे रणनीतिकार भी माने जाते हैं, अब उनका एक नया रूप सामने आया है। उनको रैंप पर चलते हुए देखा गया है। उनका ये वीडियो कुछ ही देर में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, इंडिया गेट में रविवार को FDCI X लैक्मे फैशन वीक का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में राघव को एक बड़ी ही आकर्षक ड्रेस में रैंप पर चलते हुए देखा गया।