फिटनेस क्वीन मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर और फिल्म इंस्डट्री की मोस्ट पॉपुलर कपल्स में शुमार हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख जाते हैं। इनकी केमिस्ट्री फैंस को भी बेहद पसंद आती है। फिलहाल ये कपल अब वेकेशन मनाने के लिए निकल चुका है। इन्हें बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया।
बता दें कि पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की ख़बरें सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं।
अब अगर बात करें कपल के एयरपोर्ट लुक तो मलाइका ओवरसाइज़्ड व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और बूट्स में काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। वहीं अर्जुन ने कार्गो पैंट्स, टी-शर्ट और डेनिम हुडी में हैंडसम लग रहे थे।