Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 24 Jan 2022 10:49 am IST


सरसों का तेल असली है या मिलावटी? पहचान के लिए ये तरीके हैं बेस्ट


अगर आप असली तेल की जगह मिलावटी सरसों तेल का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स जिन्हें अपनाकर सरसों तेल की शुद्धता की पहचान आप आसानी से कर सकते हैं- 

गंध से करें पहचान- सरसों तेल की शुद्धता की असली पहचान खूशबू है। असली सरसों तेल की गंध बहुत तेज होती है, इसके स्मेल करते ही नाक में हल्की जलन महसूस होने लगती है। अगर यह गंध हल्‍की हो तो समझ लीजिए कि तेल मिलावटी है। आप इस सुगंध से आसानी से इसकी शुद्धता की पहचान कर सकते हैं।

फ्रिज में रखें तेल- अगर आप जानना चाहते हैं तेल शुद्ध है या नहीं तो इसके लिए सबसे पहले किसी एक कटोरी में तेल को डालकर फ्रिज में रख दें। फिर कुछ देर बाद इसे निकाल दें। अगर यह तेल जम जाए तो इसका मतलब तेल में किसी तरह की मिलावट की गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि शुद्ध सरसों तेल कभी जमता नहीं।

हथेलियों पर रगड़ें- तेल में मिलावट की पहचान करने के लिए आप तेल को हाथों पर रगड़कर भी कर सकते हैं। इसके लिए तेल की कुछ बूंदे लेकर हथेलियों पर रगड़ें। अगर तेल से रंग छूटे तो इसका मतलब तेल में मिलावट है।