Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 12 Sep 2021 7:26 am IST


उत्तराखंड: अनियमित बारिश ने बिगाड़ा मानसून का 'गणित', सितंबर में सामान्य से अधिक बरस रहे बादल


बारिश के बदले पैटर्न ने मानसून का गणित बिगाड़ दिया है। इस बार सितंबर में सामान्य से अधिक बरस रहे मेघों ने मानसून की विदाई आगे खिसकने की आशंका पैदा कर दी है। उत्तराखंड में ज्यादातर जिलों में पूरे मानसून सीजन में बारिश का क्रम अनियमित रहा। जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। प्रदेशभर में भारी बारिश हो रही है, यह सिलसिला पूरे माह बने रहने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने राजस्थान में निम्न दबाव क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मानसून की विदाई में विलंब होने की बात कही है।
इस बार मानसून सीजन में शुरुआत से अनियमित बारिश का क्रम बना रहा। मानसून ने समय से पहले दस्तक जरूर दी, लेकिन इसे रफ्तार पकडऩे में काफी समय लग गया। 13 जून को मानसून के सक्रिय होने के बाद इस माह दो से तीन दौर की बारिश से ही संतोष करना पड़ा। इसके बाद जुलाई के पहले सप्ताह में भी मेघ सामान्य से 66 फीसद कम बरसे। दूसरे सप्ताह में भी सामान्य से सात फीसद कम बारिश हुई