Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 19 Apr 2023 8:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

बीजिंग के एक अस्पताल में दिखा आग का तांडव, 29 लोगों की झुलसने से हुई दर्दनाक मौत...


चीन की राजधानी बीजिंग के एक अस्पताल में भीषण आग लग गयी। इस आग की चपेट में आने से 29 लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि, आग का मंजर बेहद ही खौफनाक था। आग की लपटें और धुए का गुबार दूर से ही साफ नजर आ रहा था। यहां तक कि, आग से बचने के लिए कुछ लोग एसी पर खड़े हो गए तो वहीं कुछ ने छलांग लगाना शुरू कर दिया। हालांकि, अभी तक 71 लोगों को बचाया लिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बीजिंग के चांगफेंग अस्पताल में हुई इस घटना के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग ने अस्पताल के पूर्वी विंग को अपनी चपेट में ले लिया। इस विंग में गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाता था।