Read in App


• Tue, 4 May 2021 8:20 am IST


अंधड़ से झूलाघाट मकान की छत उड़ी


पिथौरागढ़-रविवार शाम आए आंधी, तूफान और बारिश से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। बारिश से पनखोली में एक व्यक्ति के मत्स्य तालाब में मलबा आने आने से कई मछलियां मर गई हैं। रविवार शाम बारिश से झूलाघाट पुरानी बाजार स्थित नीला देवी के मकान की छत की त्रिपाल उड़ गई। घर में पानी भरने से सारा सामान भीग गया। ग्रामीण बैंक के पीछे हिक्मत कुंवर के किराए के मकान की छत तूफान से उड़ गई। उसे बाद हुई बारिश से घर के अंदर रखा राशन और सामान खराब हो गया। छत उड़ते समय हिक्मत का परिवार घर के अंदर ही था।
जो बालबाल बच गया। सीमा पुल शिवालय मंदिर के पास पीपल के पेड़ की टहनी गिर गई। जिस कारण मंदिर परिसर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।