Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 5 Jul 2023 5:26 pm IST


नौ सूत्रीय मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो ने किया कार्य बहिष्कार


बागेश्वर। रजिस्ट्रार कानूनगो लंबित नौ सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं होने से आक्रोशित हैं। बुधवार को उन्होंने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इस कारण दाखिल खारिज आदि कार्य प्रभावित होने लगे हैं।उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के आह्वान पर जिले के तहसीलों पर नियुक्त पांच रजिस्ट्रार कानूनगो कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। वह समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज हैं। प्रदर्शन के दौरान तहसील में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से दाखिल-खारिज कार्य के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त नहीं हो सके हैं। इस कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी नौ सूत्रीय मांगें पूरी नहीं हुई तो वह पूर्ण कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। दूसरी तरह दाखिल-खारिज नहीं होने से विभिन्न कार्यों के लिए तहसील पहुंचे लोग परेशान रहे। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष देश दीपक वर्मा, नंदन सिंह मटियानी, शिव दत्त तिवारी, दयाल गिरी गोस्वामी, संजय कुमार मुनगली आदि उपस्थित थे।