Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 7 Aug 2022 11:00 am IST

अपराध

अजमेर : पिता ही करता है बेटी के साथ दुष्कर्म, मां औऱ बहन देते हैं साथ, शिकायत दर्ज...


अजमेर के पुष्कर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 19 साल की बेटी ने अपने पिता और उसके दोस्त पर दुष्कर्म और गर्भपात जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुष्कर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, 19 साल की युवती ने अपने पिता और पिता के दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि, 2 साल पहले जब वह नाबालिग थी, तब उसका गर्भपात भी करवाया गया। आखरी बार एक अगस्त 2022 को उसके साथ पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। 

शिकायत में लड़की ने यह भी बताया है कि, पिता का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी किया जाता था। यहां तक की मां और बहन भी पिता का ही सहयोग करते थे। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। थाने में पीड़िता की शिकायत पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ इस्लाम खान को सौंपी गई है।