Read in App


• Mon, 14 Jun 2021 5:40 pm IST


नेता प्रतिपक्ष डा.इन्दिरा ह्रदयेश के निधन पर शोक


रुद्रप्रयाग-उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ इन्दिरा ह्रदयेश के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित शिक्षक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। विदित हो कि डॉ. इन्दिरा ह्रदयेश वर्ष 1974 से उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड राज्य बनने तक 4 बार शिक्षक कोटे से उतर प्रदेश विधान परिषद सदस्य रही और उत्तराखंड की पहली निर्वाचित विधानसभा में कैबिनेट मंत्री रही और वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता थी। उनके निधन पर शोक प्रकट करने वालों में रुद्रप्रयाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट,केदारनाथ विधायक मनोज रावत,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा,ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी,शिक्षक प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष शिव सिंह रावत,पूर्व जिपंस बीरेंद्र सिंह बुटोला,सेवादल उपाध्यक्ष अंकूर रौथाण,चैन सिंह पंवार,प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी,ज्येष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पंवार,कनष्ठि उप प्रमुख कवीन्द्र सिंह सिंधवाल,सेवादल प्रदेश सचिव धनराज बंगारी, शर्मा लाल सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने दुःख व्यक्त किया है।