सेवानिवृत्त फौजी के लापता होने का मामला पुलिस के लिए पहेली बन गया है। फौजी न्यूजीलैंड जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन उसकी लोकेशन अब देहरादून में मिली है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उनके पति सेना से सेवानिवृत्त हैं। महिला के मुताबिक उनके पति एक साल पहले न्यूजीलैंड में नौकरी के लिए जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन इसके बाद उनका संपर्क नहीं हो पाया।