दिल्ली में इन दिनों क्राइम चरम पर है। यहां लगातार हो रहीं वारदातों ने राजधानी को दहशत में डाल दिया है।
दिल्ली के पांडव नगर इलाके एक शख्स ने 19 साल की लड़की को जबरन कार में खींचने की कोशिश की। इतना ही नहीं लड़की पर एसिड फेंकने की धमकी दी गई।
बताया जा रहा है कि, लड़की ने बिना घबराए किसी तरह खुद को बचाया। इन सब में लड़की को कुछ चोटें आईं हैं, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है। फिलहाल, घटना की शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।