Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 13 Aug 2021 12:35 pm IST


टोक्यो ओलंपिक्स में ब्रोंज मैडल मिस करने वालों को टाटा मोटर्स गिफ्ट करेगी कार


टाटा मोटर्स उन भारतीय एथलीट्स को सम्मनित करेगी जो टोक्यो ओलंपिक्स में कांस्य पदक से चूक गए थे। कंपनी उन्हें अलट्रोज़ कार भेंट करेगी। गोल्फर अदिति अशोक, पहलवान दीपक पूनिया और महिला हॉकी टीम टोक्यो खेलों में चौथे स्थान पर रही थी। कंपनी ने कहा, "इन खिलाड़ियों ने भारत में कई अन्य महत्वाकांक्षी, युवा खिलाड़ियों को उनके रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद। "