Read in App


• Tue, 9 Mar 2021 8:46 am IST


धनराशि खर्च नहीं करने पर अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण


पौड़ी-जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने विधायक निधि में विगत वर्ष की अवशेष धनराशि व्यय नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पंचायती राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, पेयजल निगम अधिकारी और केंद्र पोषित योजनाओं में कम व्यय करने पर वन विभाग, पीएमजीएसवाई, चिकित्सा, प्राथमिक शिक्षा, उद्यान, पंचायती राज व स्वजल के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा।

उन्होंने सभी विभागों को 15 मार्च तक आवंटित की गई धनराशि को व्यय करने के निर्देश दिए।