Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 13 Apr 2022 4:42 pm IST


पुरोला को किया जाएगा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित


उत्तरकाशी:  पुरोला विकासखण्ड को विकास कार्यों में जन सहभागिता एवं कार्यों में गुणवत्ता समेत सरकारी अभिलेखों के बेहतर रख रखाव के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विकासखंड का चयन पं दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है। ब्लाक प्रमुख पुरोला रीता पंवार समेत पुरस्कार के लिए चयनित उत्तराखंड के ग्राम पंचायतों व क्षेत्रपंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को दिल्ली में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रमुख रीता पंवार ने विकासखण्ड को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयन होने पर सभी का आभार व्यक्त किया।