Read in App


• Sun, 20 Dec 2020 6:48 pm IST


देहरादून पुलिस ने इनामी दो बदमाशों को बिहार से दबोचा


देहरादून। देहरादून पुलिस ने बिहार के गोपालगंज से इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जो देहरादून के चार थानों से वांछित चल रहे थे। ये दोनों बदमाश ढाई ढाई हजार के इनामी थे। रायपुर थाने की पुलिस ने बताया कि सात जुलाई 2020 को मयंक शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके घर  से एलईडी टीवी ज्वैलरी व नगद धनराशी किसी ने चोरी कर ली है। इसके अगले दिन पुलिस ने आरोपी शिवा कुमार को गिरफ्तार करने के साथ मामले का खुलासा किया।  शिवा कुमार से पूछताछ के आधार पर अभियुक्त अरुण साहनी उर्फ थापा पुत्र रामचन्द्र साहनी व अभियुक्त लक्ष्मण साहनी उर्फ पकोडी पुत्र दाहर साहनी निवासीगण ग्राम टिसडी थाना बांसवाडा जिला दरभंगा बिहार का घटना में शामिल होना प्रकाश में आया। घटना के बाद से ही अभियुक्त गण लगातार फरार चल रहे थे।  अरुण साहनी उर्फ थापा पुत्र रामचन्द्र साहनी तथा लक्ष्मण साहनी उर्फ पकोडी पुत्र दाहर साहनी निवासीगण ग्राम टिसडी थाना बांसवाडा जिला दरभंगा बिहार को गिरफ्तार किया गया।