Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 15 Feb 2022 11:24 am IST


परफ्यूम से चाहते हैं लंबे समय तक महकना? ट्राई करें ये टिप्स


हम बेहतर खुशबू के लिए महंगे से महंगे और अच्‍छे से अच्‍छे ब्रांड का परफ्यूम खरीदकर लाते हैं लेकिन इसके बावजूद इसकी खुशबू कुछ समय बाद ही खत्‍म हो जाती है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जिससे आपके परफ्यूम की महक लंबे समय तक बनी रहेगी तो चलिए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में-

वैसलीन का करें इस्तेमाल- वैसलीन परफ्यूम की खूशबू को पूरे दिन बनाए रखने में भी मददगार साबित होती है। इसके लिए पहले अपने पल्स पॉइंटस पर वैसलीन की एक पतली लेयर बना लें और फिर उस पर परफ्यूम लगाएं। इससे परफ्यूम की खूशबू लंबे समय तक बनी रहेगी।

मॉश्‍चराइजर जरूरी- अगर आप अधिक देर तक परफ्यूम और बॉडी मिस्‍ट की खुशबू को बॉडी पर टिकाए रहना चाहते हैं तो आप पहले मॉश्‍चराइजर का प्रयोग कर लें इसके बाद हीं परफ्यूम या बॉडी मिस्‍ट लगाएं। ऐसा करने पर आप पाएंगे कि इसकी खुशबू अधिक देर तक टिकी रहेगी।

परफ्यूम लगाकर रगड़े नहीं- परफ्यूम लगाने के बाद इसे कभी भी रगड़ना नहीं चाहिए इससे परफ्यूम की खुशबू बट जाती है और जल्दी ही उसका असर खत्म हो जाता है।