Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Jun 2022 2:25 pm IST


देखते ही देखते खाते से उड़े दो लाख रुपए


नारायणबगड़ प्रखंड में एक बार फिर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। प्रखंड के दीवार निवासी राजेंद्र सिंह के खाते से साइबर ठगों ने अनेक बार लेनदेन कर दो लाख छह हजार रुपए खाते से उड़ा दिए हैं। जिसकी प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।नारायणबगड़ विकासखंड की दीवार गांव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र गोविंद सिंह का खाता भारतीय स्टेट बैंक नारायणगड़ में है। 20 जून रात को 10 बजे के लगभग अज्ञात साइबर ठगों के द्वारा उनके खाते से गूगल पे एवं एटीएम से लेनदेन कर दो लाख छह हजार की धनराशि उड़ा दी गई है। जिसकी प्राथमिक रिपोर्ट पीड़ित व्यक्ति के द्वारा पुलिस चौकी नारायणबगड़ को दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी नारायणबगड़ में विभिन्न लोगों के साथ साइबर ठगी करके लोगों के खातों से धनराशि निकाल दी गई।