Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 15 Nov 2021 8:00 am IST


नेहरू की जयंती पर धूमधाम से मनाए गए कार्यक्रम


रुद्रप्रयाग: देश के प्रथम पीएम जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर जवाड़ी में धूमधाम से मनाते हुए कई कार्यक्रम किए गए। सरस्वती शिशु मंदिर जवाड़ी के प्रबंधक व सामाजिक कार्यकर्ता जगदंबा नौटियाल व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय पुंडीर ने जवाहरलाल नेहरू श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जगदंबा नौटियाल ने छात्र-छात्राओं को जवाहर लाल नेहरू से संबंधित कहानियों को सुनाते हुए बच्चों को कॉपी पेंसिल वितरित किए। बाल दिवस के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने पर पुरस्कार वितरित किया गया।