Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 4 Mar 2022 3:09 pm IST

जन-समस्या

सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप


पौड़ी: खिर्सू ब्लाक के उल्ली गांव के 80 साल के किसान लक्ष्मण सिंह नेगी ने सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार से किसानों को उचित सम्मान दिए जाने की मांग की है।बताया कि बीते 16 से 18 नवंबर 2021 को अंतरराष्ट्रीय मसाला एवं सब्जी महोत्सव में प्रतिभाग किया। जिसमें बड़ी इलाइची की श्रेणी में उनको द्वितीय पुरस्कार मिला। कहा कि उनको द्वितीय पुरस्कार के रूप में केवल प्रमाणपत्र दिया गया। जिससे उनको काफी निराशा मिली। कहा कि सरकार को किसानों को पुरस्कार के रूप में स्मृति चिह्न दिया जाना चाहिए था। जिससे कि किसानों का मनोबल बढ़ता लेकिन एक प्रमाणपत्र देकर किसानों की उपेक्षा को दर्शाता है।