Read in App


• Mon, 8 Mar 2021 5:12 pm IST


टिहरी झील के विकास के लिए विश्व बैंक ने दी 1210 करोड़ की स्वीकृति


टिहरी- टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए विश्व बैंक ने खजाना खोल दिया है। विश्व बैंक ने झील क्षेत्र के विकास के लिए 1210 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दे दी है, जिससे अब उम्मीद है कि जल्द ही स्वीकृत धनराशि जारी होगी और झील के विकास के लिए योजनाएं धरातल पर उतरेंगी। इस योजना के बनने से टिहरी और आसपास के क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं का विकास होगा।