Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 1 Sep 2022 10:00 pm IST

नेशनल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर ग्रेनो से आगरा तक का सफर होगा महंगा, जानिए कितना बढ़ा टोल...


यमुना एक्सप्रेस-वे पर ग्रेनो से आगरा तक का सफर महंगा हो जाएगा। एक तरफ से कार के लिए 16 रुपये अधिक चुकाने होंगे। वहीं, रोडवेज और निजी बस आपरेटरों ने भी टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। 

यमुना प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में जेपी इंफ्राटेक के टोल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कार के लिए 10 पैसे प्रति किमी के हिसाब से अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। इसी तरह व्यावसायिक वाहनों में 25 पैसे और बड़े व्यावसायिक वाहनों पर 60 पैसे से 95 पैसे प्रति किमी के अनुसार दरें बढ़ाई गईं हैं। 

बढ़ी हुई दरों से दोपहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर को बाहर रखा गया है। इधर, यमुना एक्सप्रेस-वे पर बढ़ी टोल दरों का असर निजी ऑपरेटर से लेकर रोडवेज की बसों पर भी पड़ेगा। रोडवेज के अधिकारियों ने किराया बढ़ाने को लेकर गुणा-भाग शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को मशीन में सॉफ्टवेयर अपडेट कर नई दरें लागू कर दी जाएंगी।