शाहरुख खान की डॉन 3 बन रही है? ये सवाल तब से सोशल मीडिया यूजर्स के मन में घूम
रहा है जब से उन्होंने फरहान अख्तर की हालिया तस्वीर देखी है। शनिवार
को फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी ने सोशल मीडिया
पर फरहान के स्टडी रूम से एक तस्वीर पोस्ट की जहां अभिनेता अपने राइटर मोड में
दिखाई दे रहे हैं।
वहीं तस्वीर के साथ यह भी बताया गया कि फरहान ने अब अपनी अगली स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है।
इस तस्वीर के बाद से लोग सोच रहे हैं कि क्या फरहान ने डॉन 3 पर काम
करना शुरू कर दिया है। ट्विटर पर ये चर्चा जोरों पर है कि डॉन 3 के बारे में
आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।
100% focus even when he’s putting pen to paper (err.. fingers to keyboard) @FarOutAkhtar is back in writer mode after a long hiatus. Guess what he’s working on… pic.twitter.com/ORd0PGF358
— Ritesh Sidhwani (@ritesh_sid) June 4, 2022