Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 17 Jul 2022 4:24 pm IST

नेशनल

झारखंड : पलभर में खुशियां मातम में बदलीं, पंचखेरो डैम धूमने आए एक ही परिवार के 9 में से 8 लोगों की मौत


झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। एक ही परिवार के सभी 9 लोग घूमने के लिए पंचखेरो डैम आए थे। 
बताया जा रहा है कि, तेज हवा के चलते डैम के पानी में हलचल हुई और नाव पलट गई। और बड़ा हादसा हो गया। सभी में से सिर्फ एक सदस्य को तैरना आता था। जिसने तैरकर बाहर निकलने के बाद लोगों को सूचना दी। इधर नाविक बाहर निकलकर फरार हो गया।
सभी मृतक राजधनवार थाना क्षेत्र के निवासी हैं। स्थानीय स्तर पर पंचखेरो डैम में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। और एनडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया जाएगा।