Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 28 Mar 2023 1:56 pm IST

मनोरंजन

फ़्रांस में हनीमून मना रही हैं टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी, पति चिराग संग पानी में मस्ती करती आईं नजर


टेलीविजन एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी इन दिनों फ़्रांस में अपना हनीमून एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिनों अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला संग शादी रचाई थीं। एक्ट्रेस ने अब अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह पति चिराग के साथ पानी में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को देख कर फैंस कह रहे हैं कि दोनों साथ में कितने क्यूट लग रहे हैं।  
बता दें कि चिराग और कृष्णा हनीमून मनाने फ्रांस के Praslin गए हैं।  ये वीडियो वहीं के एक नेशनल पार्क का है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी से हनीमून की और भी झलकियां दिखाई थीं।