Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 28 Jul 2022 4:01 pm IST


विभागों में भर्ती घोटालों के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा


चंपावत : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में विभिन्न विभागों में भर्ती के नाम पर उजागर हो रहे घोटालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पार्टी की ओर से बुधवार को जिला मुख्यालय में शांतिपूर्ण सत्याग्रह करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा और जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी के नेतृत्व में चले सत्याग्रह में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से वीपीडीओ एवं अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा हुई। इसमें 15-15 लाख रुपये लेकर पेपर बेचने, खनन विभाग में हो रहे अवैध खनन, घोटाले, सहकारिता विभाग और शिक्षा विभाग में हो रहे भर्ती घोटालों का खुलासा हुआ।उन्होंने राज्य सरकार पर अपनी नाकामियां छिपाने का आरोप लगाया।