Read in App

Rajesh Sharma
• Sun, 14 Nov 2021 9:31 am IST


ज्वालापुर में निकाला गया नगर कीर्तन


हरिद्वार। ज्वालापुर में सिक्ख धर्म के पहले गुरु गुरु नानक देव की 552 वी जयंती पर नगर कीर्तन निकाला गया। विभिन्न रास्तों से होता हुआ नगर कीर्तन गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान जगह-जगह नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। कीर्तन में पालकी के साथ अगुवाई करते हुए चल रहे पंज प्यारो को देखने के लिए लोग पहुंचे। शनिवार शाम को ज्वालापुर स्थित गोल गुरद्वारा से नगर कीर्तन की शुरूआत की गई। नगर कीर्तन ज्वालापुर के विभिन्न रास्तों से होता हुआ सिंह सभा गुरुद्वारा में पहुंचा। रास्ते में गुरुनानक नाम लेवा संगत ने लंगर लगाए और प्रसाद वितरित किया। नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के साथ पंज प्यारे अगुआई करते हुए चल रहे थे। जबकि गतका पार्टी और महाराष्ट्रा बैंड ने भजन किरण गाए। गतका पार्टी ने तलवारबाजी और खतरनाक हैरतंगेज करतब किए। जगह जगह लोग पहले ही करतब देखने के लिए एकत्र हो गए। रास्तेभर नगर कीर्तन का अभिनंदन किया जाता रहा। साथ में व्यवस्था बनवाते हुए पुलिस कर्मी चल रहे थे। प्रबंधक कमेटी की ओर से नगर कीर्तन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने वालों में प्रधान जगजीत सिंह, सचिव हरमीत सिंह सलूजा, मीत प्रधान जोगिंदर सिंह, दुर्गा पाहवा, सह सचिव हरमिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।