Read in App


• Sat, 17 Jul 2021 5:56 pm IST


मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए जारी किए 34 करोड़ रुपये


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन के लिए 34 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिये तत्पर है। बता दें कि कोरोना के कारण बसों का संचालन न होने से परिवहन निगम को घाटा होने से उसके कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं हो पर रहा था।