Read in App


• Tue, 4 May 2021 8:03 pm IST


उत्तराखंड : आज 5696 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे


उत्तराखंड के लिए कोरोनावायरस के मोर्चे पर आज एक राहत भरी खबर सामने आई है। आज भले ही 7028 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं लेकिन 5696 लोग अस्पताल से स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक 140184 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

यानी पूरे उत्तराखंड में अब कुल मिलाकर 56627 एक्टिव के बचे हुए हैं। बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा में 1, बागेश्वर में 42, चमोली में 51, चंपावत में 12, देहरादून में 1772, हरिद्वार में 855, नैनीताल में 866, पौड़ी में 176, पिथौरागढ़ में 72, रुद्रप्रयाग में 66, टिहरी में 253, उधमसिंहनगर में 1374, उत्तरकाशी में 156 लोगों ने कोरोना को मात दी और घर लौटे। कुल मिलाकर आज 5696 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उम्मीद करते हैं कि अब हर दिन ऐसे ही खबर सुनने को मिले। आगे देखिए कि उत्तराखंड के हर जिले से अब तक कितने मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।