Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 6 Nov 2021 4:56 pm IST


रोडवेज की तीन सेवाएं रही ठप, केमू की भी कई बसों का नहीं हुआ संचालन


अल्मोड़ा। त्योहारी सीजन में शुक्रवार को रोडवेज की तीन बसों का संचालन ठप रहा। वहीं केमू की भी अधिकांश सेवाओं का संचालन नहीं हुआ। पर्याप्त वाहनों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिवाली मनाने के लिए अधिकांश लोग पहले ही घरों को लौट गए थे। शुक्रवार को जिला मुख्यालय से कई लोग भैयादूज मनाने के लिए घरों को लौटे। रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रोडवेज की प्रातकालीन अल्मोड़ा-हरिद्वार, अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-देहरादून सेवाओं का संचालन ठप रहा। दूसरी तरफ केमू के अधिकारियों ने बताया कि पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण केमू की अधिकांश सेवाएं ठप रही। केमू की गिनी चुनी सेवाएं ही संचालित हुई। पर्याप्त गाड़िया नहीं चलने से केमू स्टेशन, रोडवेज स्टेशन, टैक्सी स्टैंड में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिससे उन्हें दिक्कतें हुई।