Read in App

Rajesh Sharma
• Sat, 9 Oct 2021 5:57 pm IST


विदित शर्मा बने भाजयुमो के जिला महामंत्री


 हरिद्वार। विदित शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। भाजयुमो जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर विदित शर्मा का स्वागत किया। विदित शर्मा का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि निष्ठावान कार्यकत्र्ताओं की बदलौत ही भाजपा वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। स्वागत करते वालों में मण्डल महामंत्री तरूण नैयर, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पाण्डे, मण्डल मीडिया प्रभारी विकल राठी, उपाध्यक्ष सीताराम बडोनी, महामंत्री अनिमेश शर्मा, मण्डल महामंत्री पुष्पेन्द्र कुशवाहा, प्रदीप त्यागी, रामवतार शर्मा, विनय निगम, अर्जुन राणा, सन्नी गिरि, मोहित अरियाल, लक्षित भारद्वाज, अंकुश भाटिया, रवि चैहान, अर्चित चैहान, सोनू पंडित, प्रदीप बृजवासी, आयुष्मान तिवारी, धन मलिक, नीरज डबास, तरसेम महाजन समेत दर्जनों भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।