Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 17 Jun 2022 11:00 pm IST


ये हैं दुनिया की सबसे जानलेवा झीलों में से एक, हर साल 5 हजार लोगों की जाती है जान


वैसे तो दुनिया में बहुत से झील है, जहां लोग घूमना पसंद करते हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी झील के बारे में जो दुनिया की सबसे जानलेवा झीलों में से एक मानी जाती है। 

लेक विक्टोरिया क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी और साफ पानी की झीलों में आती है। यह झील करीब 70 हजार वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। इस झील में करीब 80 आईलैंड्स आते हैं। इस झील में हर साल करीब 5 हजार लोगों की मौत हो जाती है। इसे दुनिया के सबसे जानलेवा झीलों में से एक कहा जाता है।