धीमे ओवर रेट के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग ने एक बयान में कहा कि MI ने इस सीजन में पहली बार स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई ने खराब बल्लेबाजी के चलते मैच गंवा दिया।
पिछले साल आईपीएल के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। मंगलवार को दिल्ली ने उस हार का बदला ले लिया। साल 2010 के बाद से चेन्नै में पहली बार दिल्ली की टीम जीती है। चार मैचों में तीसरी जीत के साथ दिल्ली की टीम अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, मुंबई इंडियंस के 4 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।