Read in App


• Wed, 18 Oct 2023 3:19 pm IST


पुरुष और महिला होमगार्ड के पद खाली, पदों पर भर्ती के लिए मांगी अनुमति


होमगार्ड विभाग ने 381 पदों पर भर्ती की अनुमति मांगी है। इनमें 379 पुरुष और दो महिला होमगार्ड के पद खाली हैं। कमांडेंट जनरल होमगार्ड की ओर से गृह विभाग को इसके लिए पत्र लिखा गया है।विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुल 5618 पुरुष और 548 महिला होमगार्ड के पद स्वीकृत हैं। इनमें से 5157 पुरुष और 216 महिला होमगार्ड उपलब्ध हैं। वर्तमान में 320 महिला होमगार्ड की भर्ती चल रही है, जिसके लिए गत फरवरी में आदेश जारी किए गए थे।