Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 1 Mar 2022 3:37 pm IST


नैनीताल की दो छात्राएं पहुंची रोमानिया:जल्द घर वापसी की उम्मीद


रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच वहां फंसे नैनीताल के छात्रों की जल्द और सकुशल घर वापसी की उम्मीद है। वहां फंसे विद्यार्थियों के परिजनों ने बताया कि उनके बच्चों के अनुसार वह रोमानिया पहुंच चुके हैं। आज या फिर मंगलवार तक यह छात्र अपने घर लौट आएंगे।नैनीताल निवासी पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल की बेट उर्वशी युक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गई थी। उर्वशी ने बताया कि वह रोमानिया पहुंच चुकी है। रोमानिया एयरपोर्ट से जल्द दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके अलावा प्रेम सिंह बिष्ट की पुत्री प्ररेणा बिष्ट भी रोमानिया पहुंच चुकी है। इस खबर के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। साथ ही भारत सरकार का धन्यवाद किया। विवेक जोशी ने बताया कि उनकी बेटी आयुषी जोशी बार्डर से करीब 1400 किलोमीटर दूर है। कहा आयुषी और अन्य साथी बंकर एवं मेट्रो के अंडर ग्राउंड बेसमेंट में हैं। वहां न खाने को है और न ही पाने को पानी। दुकानें, एटीएम आदि बंद पड़े हैं। आयुषी की मां और पिता ने भारत सरकार से इन छात्रों को स्वदेश वापसी की मांग की है।