Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Sep 2023 2:44 pm IST


बागेश्वर चुनाव अपडेट : दोपहर एक बजे तक 41.8% हुआ मतदान


 बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, दोपहर एक बजे तक 41.8% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पहुंचे। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। डंगोली बूथ पर 95 वर्षीय बुजुर्ग बिरमा देवी को कुर्सी पर बैठाकर लोग मतदान केंद्र तक लाए। वहीं पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में भी उत्सा दिखा।