बागेश्वर (कपकोट): नगर पंचायत ने नगर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया है। अभियान में 20 किलो अवैध पॉलीथिन पकड़ी है। इसके अलावा चार हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर पंचायत के ईओ नवीन कुमार ने शुक्रवार को भराड़ी बाजार, पुल बाजार, मंडल बाजार में अभियान चलाया। इस दौरान 20 किलो पॉलीथिन पकड़ी। व्यापारियों ने चार हजार जुर्माना वसूला। छापेमारी के दौरान व्यापारियों में हड़कंप रहा। ईओ ने कहा कि नगर में पॉलीथिन बेचने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। जो भी चोरी छिपे पॉलीथिन बेचेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।