Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 5 Apr 2023 5:01 pm IST


चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन को लेकर यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट !


देहरादून : केदारनाथ-बदरीनाथ सहित चार धाम यात्रा-2023 पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए यह खबर बहुत ही जरूरी है। चार धाम यात्रा पर जाने से पहले यूपी, एमपी, दिल्ली सहित देश-विदेश के तीर्थ यात्रियों के रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया गया है। लेकिन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  सरकार की ओर से तीर्थ यात्रियों को बड़ी राहत दी है।गंगोत्री-युमनोत्री सहित चार धाम रजिस्ट्रेशन-2023 की  अनिवार्यता पर सरकार ने नया फैसला लिया। चार धाम यात्रा पर जाने से पहले इन तीर्थ यात्रियों को रजिस्ट्रेशन करने से छूट दी जाएगी। उत्तराखंड सरकार इसी महीने शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गई है। रजिस्ट्रेशन की अनिवायर्त पर सरकार के इस फैसले से तीर्थ यात्रियों को बहुत राहत होगी। जिन लोगों ने चारधाम यात्रा के लिए होटल, धर्मशाला या होम स्टे की बुकिंग की है, उन्हें अलग से रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे तीर्थ यात्रियों का स्वत: ही पंजीकरण कर लिया जाएगा। अब तक आठ लाख से अधिक लोगों ने चारधाम यात्रा के लिए बुकिंग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार ने यह फैसला लिया है।