Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 28 Mar 2022 6:11 pm IST

जन-समस्या

धधकने लगे सीमांत के जंगल, लाखों की वन संपदा को नुकसान


बढ़ते तापमान का असर जिले के जंगलों में नजर आने लगा है। चौड़ी पत्ती वाले जंगलों में भी आग लगने लगी है। वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। अब तक कई हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। जिले की सीमा से लगे बागेश्वर के जंगलों में आग धधक रही है।

रविवार सुबह जिला मुख्यालय के निकटवर्ती आठ गांव शिलिग के जंगल में आग लग गई। आग लगते ही जिला मुख्यालय से वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। यह जंगल चौड़ी पत्ती वाले वृक्षों से आच्छादित है। गुरना क्षेत्र के जंगल भी आग की चपेट में आ गए। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वन रेंजर दिनेश जोशी ने बताया कि गुरना क्षेत्र के जंगलों में विभाग द्वारा बर्निंग कंट्रोल चलाया जा रहा है।