Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 29 Jul 2021 3:37 pm IST


मसूरी में पुश्ता ढहने से कई भवन खतरे की जद में


प्रदेश में बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मसूरी में लगातार भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं मसूरी माल रोड के पास भूस्खलन से मकान का पुश्ता ढह गया। जिससे कई घरों को खतरा पैदा हो गया है। पुश्ता गिरने से आए मलबे से मार्ग बाधित हो गया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम के अधिकारियों ने खतरे की जद में आए मकान मालिक को सुरक्षा की दृष्टि से खतरे वाली जगह पर ना रहने को कहा गया है। वहीं सड़क पर आए मलबे को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।