Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 8 Mar 2022 7:28 pm IST


डीजे पर डांस को लेकर बवाल: शादी समारोह में जमकर चले दोनों पक्षों में लात और घूंसे, एक बराती घायल


बरात में डीजे पर नाचने-गाने को लेकर गांव के युवकों और बरातियों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें एक बराती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भतीजे ने पुलिस को एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकौढा कलां गांव निवासी एक व्यक्ति के बेटे की शादी खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव के एक व्यक्ति की बेटी से तय हुई थी। अकौढा कलां से तुगलपुर गांव में बरात आई थी। बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान बरातियों की एक युवक से कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।